तिरुलडीह : अवैध बालू लदा दो ट्रैक्ट जप्त, पुलिस कर रही कार्रवाई

Manbhum Updates
2 Min Read

कुकड़ू, 02 मई : सरायकेला-खरसावां जिला बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के मामले में हमेशा से सुर्खियों में रहा है। बालू के अवैध कारोबार रोकने के लिए जिला के पुलिस – प्रशासन समय – समय पर छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई भी करती है। पुलिस – प्रशासन के अभियान के दौरान कई बार बालू का खनन व परिवहन करते हुए वाहन जप्त किए गए हैं। वहीं अभियान के दौरान कई बार बालू के अवैध भंडारण भी जप्त किए गए हैं।

इसी क्रम में शनिवार को तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। तिरुलडीह थाना की पुलिस द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान सपादा गांव के पास से 2 ट्रैक्टर को जप्त किया गया, जिसमें करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था। पुलिस ने जप्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में सुरक्षित रखा लिया है। इस संबंध में विधि सम्मत कारवाई किया जा रहा हैं।

तिरुलडीह थाना की पुलिस द्वारा 17 अप्रैल को भी अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया था। छापामारी के क्रम में पुलिस की छापामारी टीम ने कारकीडीह गांव से अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर को जप्त किया था। जप्त ट्रैक्टर में करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था, जिसे जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखकर विधि सम्मत कारवाई की गई थी।

Share This Article