महान मई दिवस पर यूनियन ने किया 4 लेवर कोड रद्​द करने की मांग

Manbhum Updates
1 Min Read

 

चांडिल, 02 मई : चांडिल स्टेशन चौक के समीप स्थित स्लीपर मजदूर यूनियन चांडिल के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मई दिवस के अवसर पर लाल झंडा फहराकर मजदूर दिवस पालन किया गया। मौके पर बुद्देश्वर माझी, मदन हांसदा, अनंत कुमार महतो आदि ने मई दिवस के महत्व और उसके उद्​देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मजदूरों से संबंधित समस्याओं के निराकरण करने की मांग की गई। सभा का संचालन आशुदेव महतो ने किया।

इस अवसर पर कहा गया कि केंद्र सरकार ने सारे मजदूर हित कानून को समाप्त करके 4 लेवर कोड लागू किया गया है। स्लीपर मजदूर यूनियन चांडिल ने मजदूर विरोधी 4 लेवर कोड को रद्​द करने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि पहले मजदूरों के हित में 42 कानून था, जिसे मजदूर विरोधी केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर यूनियन ने मजदूर हित में कानून लाने मांग की है। कार्यक्रम में भूषण हेम्ब्रम, शिवकांत कालिंदी, संजय मुर्मू समेत बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे।

Share This Article