जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के प्रयास से कुकडू क्षेत्र में 24 योजनाओं की स्वीकृति, 7 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Manbhum Updates
3 Min Read

 

कुकडू, 20 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के चुनावी क्षेत्र कुकडू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसका लाभ सीधे तौर पर आम जनता को मिलेगी। इन योजनाओं में चौड़ा में पीसीसी पथ, दारुदा तथा हेंसालौंग में तालाब स्नान घाट निर्माण, शहीद अजित -धनंजय महतो चौक सिरुम तथा रुपडू में चापानल सह जल मीनार स्थापना किया जाना है। इसके अलावा सिरकाडीह के हरिजन टोला में गार्डवाल का निर्माण और बुरुडीह में गणेश पूजा स्थल पर चबुतरा निर्माण शामिल हैं।

सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने संयुक्त रूप से सभी योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके पर सोनाराम बोदरा ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष द्वारा बैठकों में जोरदार तरीके से उठायी जाती रही, जिसके फलस्वरूप इन योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठकों में उन सभी प्रस्तावों पर जोर दिया जाता है, जो सीधे तौर पर जनता से जुड़े होते हैं।

मौके पर मधुश्री महतो ने कहा आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, ये सभी आम जनता को लाभान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास योजनाओं की निगरानी करें और नियमानुसार कार्य को संपन्न कराएं। मधुश्री महतो ने कहा कि चाहे किसी भी विभाग या निधि की योजनाएं संचालित हो, उसका शत प्रतिशत लाभ जनता को मिलना चाहिए, इसके लिए जनता को भी जागरूक होने की जरूरत है।

इस अवसर पर मधुश्री महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि उपरोक्त योजनाओं के अलावा जिले में करीब चार करोड़ रुपये की 73 योजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिसमें से 17 योजना कुकडू प्रखंड क्षेत्र की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सड़क, पेयजल, शिक्षा, बिजली सहित सभी प्रकार के मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं। जब सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी तब आम जनता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील कुमार महतो, इंद्रजीत सिंह मुंडा, पहाड़ सिंह मुंडा, हिमांशु कुमार महतो, गंगाधर महतो, आशीष कुमार महतो, लोकेश महतो, राजेश कुमार साहू, अंसार अली, मृत्युंजय महतो, पुराण महतो, भागवत महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गण्य मान्य लोगों की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share This Article