रोड़ किनारे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका – सिर पर गंभीर चोट के निशान

Manbhum Updates
2 Min Read

खूंटी, 19 अप्रैल : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बीरबांकी-घाघरा रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ, युवक की हत्या पत्थर से कूचकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान कोटोबेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में हुई है, मृतक की पहचान उसके भाई हेसल मुंडा ने की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हमलावरों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।

शुरुआती पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शनिवार को बीरबांकी साप्ताहिक हाट गया था, वहां उसे नशे की हालत में देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान या उसके बाद अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।

परिजनों द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Share This Article