पाटा टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति, लगी वाहनों की लंबी कतार

Manbhum Updates
2 Min Read

चांडिल, 19 अप्रैल : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांडिल थाना क्षेत्र के पता स्थित टोल प्लाजा में रविवार की सुबह सड़क जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। रांची से जमशेदपुर की और जा रहे लेने पर करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। चार-चार लेन के कुल 8 लेन वाले इस टोल प्लाजा में सभी फाटक खुले रहने के बावजूद इस तरह की स्थिति पैदा हुई।

सड़क पर वाहनों का दबाव

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जेपीएससी का परीक्षा रहने के कारण सुबह सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था। परीक्षा के चलते गाड़ियों का जमावड़ा देख गया, जिसके चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी। अनुमान लगाया जा रहा है की परीक्षा समाप्त होने के बाद भी टोल प्लाजा पर इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है।

नियम में हुआ है बदलाव

NHAI की नई गाइडलाइन के अनुसार 1अप्रैल 2026 से अब टोल प्लाजा में नगदी पैसा नहीं कटा जा सकता है। अगर कैश पैसा कटता तो शायद सड़क जाम की नौबत भी नहीं पैदा होती। वहीं, टोल प्लाजा पर लेन की कमी को भी इसका एक कारण माना जा रहा है। वाहन चालकों और राहगीरों का कहना है कि इस व्यस्ततम नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा में अधिक लेने की जरूरत है।

Share This Article