जिला कांग्रेस ने जयंती पर दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिला कांग्रेस ने जयंती पर दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि 

आदित्यपुर, 20 अगस्त : सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 81वीं जयंती सादगी पूर्वक मनाया गया।‌कुलुपटांगा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने संचार क्रांति के अग्रदूत दिवंगत राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि आज देश में सूचना प्रौद्योगिकी सूचना क्रांति बोलबाला है यह सब राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। पूरे भारत में नवोदय विद्यालय की स्थापना के साथ उन्होंने शिक्षा में गुणात्मक विकास की नीव रखी थी! नौजवानों को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार प्रदान कर लोकतंत्र को मज़बूत करने का काम किया था। उनकी उपलब्धियों को देश सदैव याद रखेगा। मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राजीव गांधी को युग दृष्टा बताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री खिरौद सरदार ने किया तथा आभार ज्ञापन कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, मिसर बांसुरिया, झरना मन्ना, सविता साहू, संदीप गोप, विमल कुमार, जगदीश नारायण चौबे,शिधेश्वर उपाध्याय, प्रिंस कुमार, प्रभाकर प्रधान, जमील अशरफ बबन, अशरफ अली खान, अर्जुन प्रधान ,कुणाल राय, विनय झा आदि उपस्थित थे।

Share This Article