पटमदा, 19 अप्रैल : पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह कॉलेज सचिव चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रक्तदान शिविर को सड़क सुरक्षा जागरूकता से जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि हेलमेट वितरण का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।
अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हेलमेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। रक्तदान शिविर में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कॉलेज के प्राचार्य कृष्णुपद महतो ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले।
पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोक्ता, सुमंत कुमार सेन, प्रो० विश्वनाथ महतो, सुभाष कर्मकार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, अश्वनी महतो, अभिराम महतो, डॉ० गौतम गोराई, शाश्वती महतो, माधुरी, साहला बानू, चंद्रशेखर महतो, बी विनायक, डॉ० कमल कुमार महतो, डॉ० शालिग्राम मिश्रा, श्रीकांत मांझी, विश्वजीत महतो, कृतिवास महतो, टूम्पा महतो, संगीता महतो, सुभद्रा महतो धारित्रि मुर्मू, चित्तरंजन महतो, माथुर प्रसाद महतो सहित कई विद्यार्थियों शामिल थे।
रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी को एक-एक हेलमेट एवं टिफिन बॉक्स देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता संदेश दिया गया।