चलती कार में लग गई अचानक आग, जानिए पूरी खबर 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रांची, 15 अप्रैल : रिंग रोड में चलती कार में अचानक आग लग गई, कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कार से जमशेदपुर से राँची आ रहे थे, जैसे ही कार लदनापीढ़ी इलाके में पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। दोनों जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।

Share This Article