चांडिल : डायन-बिसाही व अफीम निषेध को लेकर बानसा गांव में पुलिस–SSB का जागरूकता अभियान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल : डायन-बिसाही व अफीम निषेध को लेकर बानसा गांव में पुलिस–SSB का जागरूकता अभियान

चांडिल, 06 जनवरी : पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बानसा में मंगलवार को पुलिस और SSB मातकमडीह के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, नशे के खिलाफ जन-जागरूकता तथा आम लोगों को सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं, डायल 112 की उपयोगिता, सड़क सुरक्षा नियमों एवं अफीम की अवैध खेती व विक्रय पर रोक से संबंधित जानकारी दी गई। चौका थाना प्रभारी एवं SSB मातकमडीह के अधिकारियों ने अफीम के सेवन और अवैध कारोबार से होने वाले सामाजिक व कानूनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग और CIVIC ACTION PROGRAMME के तहत लगभग 100 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बच्चों को पुस्तक, कलम और चॉकलेट, जबकि खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल वितरित किए गए।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। अधिकारियों ने लोगों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।

Share This Article