डालसा द्वारा बुदालंग गांव में नशा मुक्ति जागरूकता एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

डालसा द्वारा बुदालंग गांव में नशा मुक्ति जागरूकता एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित

ईचागढ़, 06 जनवरी : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत बुदालंग गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति, संविधान से मिलने वाले अधिकार, घरेलू हिंसा, डायन कुप्रथा तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में पीएलवी गंगासागर पाल, दिगंबर महतो, तुष्ट रानी मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Share This Article