कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मनाया गया

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकडू, 07 अप्रैल : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के निर्देश अनुसार मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर गांव मे विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो, इस्ताक अंसारी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

लोगों को बताया गया कि स्वास्थ्य मानव जीबन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, स्वास्थ्य के बिना मानव को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। जितना हो सके अपने आप को ख़ुश रखना चाहिए। इसके अलावा लोगों को बहुत जानकारी दिए गया। मौके पर बड़ी सख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article