रांची, 31 मार्च : रांची में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप Red Sand Boa का सफल रेस्क्यू किया गया। यह घटना रांची एयरपोर्ट के सामने की है, जहां स्थानीय लोगों की नजर सांप पर पड़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
रेस्क्यू के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि न तो सांप को कोई नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों को खतरा हो। बाद में सांप को सुरक्षित रूप से जू भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ उसकी निगरानी करेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रजाति आमतौर पर राजस्थान और आसपास के इलाकों में पाई जाती है और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत यह संरक्षित है, इसलिए इसे नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है।