भाजपा ने सरायकेला-खरसावां जिले के कई मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

सरायकेला, 13 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
जारी सूची के अनुसार कुकड़ू मंडल के अध्यक्ष के रूप में सुमन मुखर्जी, ईचागढ़ पूर्वी मंडल शिशिर प्रमाणिक, ईचागढ़ पश्चिम से कामदेव नायक, चांडिल पूर्वी राहुल मंडल तथा नीमडीह पूर्वी से विपुल सिंह सरदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा राजनगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष के रूप में मनसा लोहार, राजनगर मध्य से सुकदेव गौड़, आदित्यपुर पश्चिम से किसन प्रधान, सरायकेला पश्चिम से नरेश महतो (माइकल), गम्हरिया मध्य से मंगल महतो तथा कुचाई मंडल से दास सोय को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सभी की अहम भूमिका होगी।



