कांड्रा टोल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष जांच, ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़ाया चालक

सरायकेला, 05 मार्च : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा कांड्रा टोल मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव तथा सवारी वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक यात्री बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में शाम 5 बजे से शुरू हुए इस अभियान में यातायात थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने मोटरसाइकिल से लेकर बड़े वाहनों तक की सघन जांच की। जांच के दौरान वाहन संख्या JH05BB-3312 के चालक हरिराम सरदार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के शरीर में 335 एमजी अल्कोहल पाया गया। इसके बाद वाहन के मालिक को सूचना देते हुए यातायात नियमों के तहत चालक पर जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा जांच के दौरान तीन सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक करीब 30 अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाते हुए पाया गया। इन सभी वाहनों के चालकों पर भी यातायात नियमों के अनुसार जुर्माना किया गया। यातायात थाना की ओर से जिले के सभी वाहन चालकों एवं आम लोगों से अपील की गई है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी



