होली को लेकर सख्ती: काण्ड्रा टोल पर नशेड़ियों की जांच, एक चालक पर कार्रवाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

होली को लेकर सख्ती: काण्ड्रा टोल पर नशेड़ियों की जांच, एक चालक पर कार्रवाई

कांड्रा, 01 मार्च : आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर ड्राँक एण्ड ड्राइव के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

रविवार को यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में यातायात थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों की टीम ने कांड्रा टोल पर शाम को विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान मोटरसाइकिल से लेकर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई।

जांच के क्रम में वाहन संख्या JH05DZ-6097 को रोका गया। वाहन के चालक राजा राम महतो पाए गए। जांच के दौरान चालक द्वारा 104 एम0एल0 अल्कोहल का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया। तत्पश्चात वाहन मालिक को सूचित करते हुए यातायात नियमों के तहत जुर्माना की कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के त्यौहार को देखते हुए इस प्रकार की जांच और कार्रवाई आगामी तीन दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगी।

यातायात थाना की ओर से जिले के आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article