सरायकेला–खरसावां में 3 बजे तक औसत मतदान 46 से 63 प्रतिशत के बीच

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला–खरसावां में 3 बजे तक औसत मतदान 46 से 63 प्रतिशत के बीच

सरायकेला, 23 फरवरी : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्राप्त औसत मतदान प्रतिशत के अनुसार मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

 

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 46.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वाधिक 63.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी प्रकार कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 48.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

 

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Share This Article