22 फरवरी को आदित्यपुर में आठवां महा रक्तदान शिविर, 1502 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

22 फरवरी को आदित्यपुर में आठवां महा रक्तदान शिविर, 1502 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

  1. आदित्यपुर, 20 फरवरी : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (न्यास) द्वारा रविवार 22 फरवरी को सुवर्णरेखा भवन, विकास भवन, आकाशवाणी चौक (आदित्यपुर) के समीप आठवां महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर में 1502 इकाई रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से मंडली के सदस्यों द्वारा सुवर्णरेखा भवन परिसर से जागरूकता पैदल रैली निकाली गई। रैली सुवर्णरेखा विश्रामगृह, शिवा नरसिंह होम तथा खरकाई पुल मार्ग से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। संस्था के संस्थापक सह संरक्षक ने बताया कि मंडली के 800 से अधिक सक्रिय सदस्य इस महाअभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

 

उन्होंने यह आयोजन समाज सेवा का महायज्ञ है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। शिविर का संचालन प्रातः 8 से शाम 7 बजे तक होगा। कार्यक्रम में लगभग 2500 श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। संस्था के पदाधिकारियों ने आमजन से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

Share This Article