कुकड़ू प्रखंड के नाजीर तापस सरकार का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकड़ू प्रखंड के नाजीर तापस सरकार का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

कुकडू, 18 फरवरी : सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड के नाजीर तापस सरकार का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे प्रखंड संबंधी कार्य से सरायकेला जा रहे थे। इसी दौरान ईचागढ़ के बाकलतोड़िया के समीप अचानक बाइक रोककर बैठे। इसके बाद वे अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तापस सरकार अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। वे मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा छोड़ गए हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। कुकड़ू प्रखंड के पहले सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित थे।

Share This Article