वार्ड संख्या 9 में तेज हुआ चुनावी प्रचार, राखाल सोरेन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

जमशेदपुर , 15 फरवरी : मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 9 में पार्षद पद के प्रत्याशी राखाल सोरेन का जनसंपर्क अभियान इन दिनों पूरी रफ्तार पर है। सुबह से देर शाम तक वे समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, गलियों, बस्तियों और चौक-चौराहों में जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जा रहा है। क्षेत्र में चुनावी माहौल सकारात्मक नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता स्वयं आगे आकर अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं।
कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा बैठकों का आयोजन कर चुनाव चिन्ह “ब्लैक बोर्ड छाप” के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह समर्थन केवल चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि क्षेत्र में बदलाव और जवाबदेह नेतृत्व की अपेक्षा का प्रतीक है।
प्रत्याशी राखाल सोरेन ने वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्वाचित होने पर वार्ड के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
साथ ही कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 9 के उज्ज्वल भविष्य का चुनाव है।



