नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर MCMC कमिटी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर MCMC कमिटी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

सरायकेला, 5 फरवरी : नगरपालिका निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गठित विभिन्न कोषांगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर प्रभाशंकर तिवारी एवं तरुण कुमार सिंह ने MCMC कमिटी की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन से पूर्व उनके प्रमाणीकरण, पेड न्यूज की पहचान, तथा संबंधित उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के व्यय खाते में विज्ञापन खर्च जोड़ने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

सत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार से संबंधित निर्धारित मापदंडों, विज्ञापन सामग्री की स्क्रूटनी, प्रमाणीकरण की समय-सीमा, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया, व्यय विवरण को व्यय कोषांग को भेजने एवं निर्वाचन आयोग को दैनिक व साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रेषित करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, MCMC कमिटी के सभी सदस्य एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article