चांडिल : छठ घाट पर युवक के डूबने की आशंका, गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी — मौके पर पहुँचा प्रशासनिक महकमा

Manbhum Updates
1 Min Read

चांडिल : छठ घाट पर युवक के डूबने की आशंका, गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी — मौके पर पहुँचा प्रशासनिक महकमा

चांडिल, 27 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी स्थित शहरबेड़ा छठ घाट पर सोमवार शाम एक युवक के डूबने की आशंका से अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान स्नान करने पहुंचे एक युवक के नदी के गहरे पानी में समा जाने की बात सामने आई। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल एसडीओ, एसडीपीओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोरों की टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद हैं।

इस खबर से जुड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें manbhumupdates.com के साथ

Share This Article