मानकी-मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पुनर्गठन समारोह में गणेश पाट पिंगुवा पुनः अध्यक्ष मनोनीत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मानकी-मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पुनर्गठन समारोह में गणेश पाट पिंगुवा पुनः अध्यक्ष मनोनीत

चाईबासा, 22 जनवरी : मानकी-मुंडा संघ, कोल्हान पोड़ाहाट (18 आंचल) द्वारा आयोजित पुनर्गठन समारोह में गणेश पाट पिंगुवा (मानकी) को सर्वसम्मति से पुनः संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सामाजिक अगुवा एवं सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा सहित नव मनोनीत सभी पदाधिकारीगण को देशाऊली फाउंडेशन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। फाउंडेशन ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मानकी-मुंडा संघ सामाजिक एकता, परंपरा संरक्षण एवं आदिवासी हितों के लिए और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

Share This Article