पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर स्नेहा महतो ने सबर बस्तियों व जनजातीय परिवारों के बीच कंबल बांटकर दी श्रद्धांजलि

चांडिल, 22 जनवरी : ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सबर बस्तियों एवं अन्य जनजातीय परिवारों के बीच कंबल वितरण कर झामुमो नेत्री स्नेहा महतो ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कंबल का वितरण ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल प्रखंड के दलमा तराई स्थित माकुलाकोचा क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर स्नेहा महतो ने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो सादगी, साहस और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया और राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। आज भले ही वे हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और सपने हम सभी को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में झामुमो नेत्री शिल्पी महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा चारूचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोप, झाछामो जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, दीनबंधु महतो, शिमल बेसरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।



