दो दिवसीय आंचलिक फुटबॉल प्रतियोगिता में डीजीटल सेवा डुमटांड़ बना विजेता

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दो दिवसीय आंचलिक फुटबॉल प्रतियोगिता में डीजीटल सेवा डुमटांड़ बना विजेता

कुकड़ू, 04 जनवरी : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के चौकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आंचलिक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को जेकेएस चींगड़ा एवं डीजीटल सेवा डुमटांड़ के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में राजेश ग्रुप की डीजीटल सेवा डुमटांड़ ने जेकेएस चींगड़ा को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम बढ़त डीजीटल सेवा डुमटांड़ ने हासिल की। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हजारों की संख्या में खेलप्रेमी खेल का लुत्फ उठाने पहुंचे थे।

आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को एक लाख रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 40-40 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा बेस्ट खिलाड़ी और गोलकीपर को साइकिल, जर्सी व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कुकड़ू अंचल फुटबॉल कमेटी एवं स्थानीय खेलप्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रतियोगिता संपन्न कराने पर पुलिस प्रशासन व क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, झारखंड अधिविद परिषद सदस्य डॉ. अरुण कुमार महतो, इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्राचार्य उपेन महतो, बसंत पोद्दार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो, आयोजन समिति के विष्णु कुमार, सचिदानंद महतो, रामभजन कुमार, बादल महतो, मंगल सिंह मुंडा, नरोत्तम गोप, मेघनाथ महतो, विभीषण योगी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article