चांडिल में 25वें दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में 25वें दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी 

चांडिल, 29 दिसंबर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के गांगुडीह में 25वें दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। 30 और 31 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर स्थानीय खेलप्रेमियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य अरुण सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की चर्चित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है।

उन्होंने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। संथाली एवं स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को मंच मिलेगा। यह आयोजन युवाओं को खेल और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देती है।

Share This Article