चौका गांव में घुसा जंगली हाथी, नहीं पहुंचाया नुकसान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चौका गांव में घुसा जंगली हाथी, नहीं पहुंचाया नुकसान

चांडिल, 15 दिसंबर : चौका थाना क्षेत्र के चौका गांव में एक जंगली हाथी के गांव में घुसने की घटना सामने आई है। खास बात यह रही कि हाथी ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो गांव की गलियों और खेतों में हाथी के पैरों के निशान देखकर इसकी जानकारी मिली।

ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथी रात के समय गांव के बीच से होकर शांतिपूर्वक आगे की ओर निकल गया। किसी मकान, फसल या व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। जंगली हाथी के चौका गांव के अंदर घुसने की यह पहली घटना है।

लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने और रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच चिंता बनी हुई है।

Share This Article