सड़क हादसा में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल — एमजीएम अस्पताल रेफर

जमशेदपुर/पटमदा, 17 अक्टूबर : टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लावा गांव के समीप शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पटमदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।




