निराश्रित बच्चों के लिए आसनबनी में लगा आधार पंजीयन शिविर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

निराश्रित बच्चों के लिए आसनबनी में लगा आधार पंजीयन शिविर

चांडिल 28 जुलाई : चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत सचिवालय में सोमवार को साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और लाभ पहुंचना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज ने जानकारी दिया कि साथी अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले में यह अभियान निरंतर 5 अगस्त तक जारी रहेगा, ताकि हर निराश्रित बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक, शैक्षाणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा सके, और उन्हें उज्ज्वल भविष्य मिल सके। मौके पर सरायकेला खरसावां जिला के साथी समिति सदस्य नेहा कुमारी, गंगा सागर पाल, ग्राम पंचायत आसनबनी के मुखिया, पंचायत सचिव और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article