अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग महिला को मिला व्हीलचेयर

चांडिल, 03 दिसंबर : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विशेष पहल करते हुए प्रखंड कार्यालय चांडिल में दिव्यांग मांगली कुमारी महतो को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
व्हीलचेयर का वितरण सरायकेला खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्र मो रमजान अंसारी और भूपेंद्र चंद्र महतो द्वारा किया गया।
साहरबेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
चांडिल प्रखंड के साहरबेड़ा ग्राम में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के सचिव जनाब तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
दिव्यांगजनों के अधिकारों पर जागरूकता
शिविर के दौरान वक्ताओं ने बताया कि यह दिवस दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य समाज में समावेशिता को बढ़ावा देना और हर प्रकार के भेदभाव को समाप्त करना है।
वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों की क्षमताओं एवं सपनों को सम्मान देना और उनके प्रति संवेदनशीलता विकसित करना समाज की जिम्मेदारी है। विधिक जागरूकता शिविर में अधिकार मित्र अरुण महतो, वंदना महतो सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।



