चांडिल की बेटी ने बढ़ाया मान: राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित निकिता के घर पहुंचकर श्याम कला भवन की टीम ने किया सम्मानित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल की बेटी ने बढ़ाया मान: राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित निकिता के घर पहुंचकर श्याम कला भवन की टीम ने किया सम्मानित

चांडिल, 30 नवंबर : स्थानीय मारवाड़ी समाज और पूरे चांडिल अनुमंडल के लिए गर्व का क्षण तब बना जब चांडिल की होनहार छात्रा निकिता जालान को पिछले दिनों बैचलर ऑफ कॉमर्स में विश्वविद्यालय टॉपर होने पर झारखंड के राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसी उपलक्ष्य में श्री श्याम कला भवन, चांडिल की टीम ने अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में निकिता के घर पहुँचकर उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि निकिता की उपलब्धि न केवल मारवाड़ी समाज, बल्कि पूरे चांडिल क्षेत्र की शान है। उन्होंने कहा, “निकिता जैसे मेधावी विद्यार्थी चांडिल ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। ये नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।”

कला भवन के राजीव साव और आलोक बगड़िया ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता—ईमानदार मेहनत, अनुशासन और विनम्रता ही व्यक्ति को आगे बढ़ाती है।

निकिता के पिता नीलकमल जालान और परिवार के अन्य सदस्य सम्मान पाकर गर्व से अभिभूत दिखे।

सम्मान समारोह में कला भवन के उपाध्यक्ष राजीव साव, आलोक बगड़िया, परमानंद पसारी, भोलानाथ जालान, मोंटी चौधरी, विकास रूंगटा, हरीश सुल्तानिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article