पूर्व पारगना नकुल बेसरा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पूर्व पारगना नकुल बेसरा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

चांडिल , 30 नवंबर : पातकुम दिशोम के पूर्व देश पारगाना स्वर्गीय नकुल बेसरा की जयंती समारोह 10 दिसंबर बुधवार को पारगाना चौक, टीकर मैदान में बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। युवा देश पारगाना रामेश्वर बेसरा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जयंती समारोह के आयोजन को लेकर रविवार को चांडिल डैम परिसर में तैयारी समिति की बैठक हुई।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि स्वर्गीय नकुल बेसरा के योगदान और उनके सामाजिक कार्यों को याद करते हुए जयंती पर विशेष समारोह होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। स्थानीय लोग इस दिन को पातकुम दिशोम के गौरवशाली इतिहास और पारंपरिक धरोहर से जोड़कर देखते हैं। जयंती कार्यक्रम को लेकर समुदाय में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी। शाम 5 बजे से “जोहार डांस ग्रुप” द्वारा बुगी-बुगी डांस धमाका प्रस्तुत किया जाएगा। सोहराई पर्व की पारंपरिक धुनों के साथ 12 बजे जाहेर आयो सेवा समिति द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी। वहीं आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष माझी–पारगाना वार्षिक महासम्मेलन 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 को होगा।

Share This Article