पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का धनबाद में भंडाफोड़, 22 गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का धनबाद में भंडाफोड़, 22 गिरफ्तार

धनबाद, 30 नवंबर : झारखंड के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर संचालित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान धनबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार 29 नवंबर को तिसरा थाना क्षेत्र के निकट एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई। पूछताछ के क्रम में पुलिस को पश्चिम बंगाल में रविवार 30 नवंबर को आयोजित होने वाली आरक्षी परीक्षा में फर्जीवाड़े की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल से जारी प्रेस बयान के अनुसार पुलिस की टीम ने जानकारी के आधार पर झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में छापेमारी की गई, जहां परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र तैयार करवाने और अन्य कोचिंग जैसे गतिविधियों के प्रमाण मिले। छापामारी के दौरान कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें 14 अभ्यर्थी हैं, जो सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इसके अलावा 01 व्यक्ति रैकेट से जुड़ा, 01 ड्राइवर (धनसार निवासी), 05 टेंट हाउस कर्मी तथा 1 होटल संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक व संदिग्ध सामान बरामद किया। इसमें 272 एडमिट कार्ड, 70 मोबाइल फोन, विभिन्न प्रकार के पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नोटबुक, ब्लूटूथ डिवाइस, करीब 40 कलाई घड़ियां, मोबाइल चार्जर, एक कार्टून पेन, 10 सोने जैसे पदार्थ की चेन सहित अन्य स्टेशनरी व दस्तावेज शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री और प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट है कि यह गिरोह संगठित तरीके से पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली कराने की तैयारी में लगा था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Share This Article