राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार पहुंचे जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन, कई मुद्दों पर चर्चा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार पहुंचे जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन, कई मुद्दों पर चर्चा

जमशेदपुर, 24 नवंबर : झारखंड के राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का दौरा किया। दौरे के दौरान कोल्हान के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह, एडम ऑफिसर कर्नल तौकीब मुंतखाब, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इंचार्ज ग्रुप कैप्टन ओपी सिंह तथा जमशेदपुर के विभिन्न सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की।

ब्रिगेडियर निरंजन कुमार के प्रथम आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर लौहनगरी में स्वागत किया गया। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक संगठनों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान जमशेदपुर में जिला सैनिक बोर्ड की स्थापना करने, टाटा मुख्य अस्पताल को ईसीएचएस में इम्पैनल करने, सैनिक आराम घर (अगरवाल हाउस) का निर्माण तथा झारखंड में रह रहे पूर्व सैनिकों को डोमिसाइल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।

चर्चा में पूर्व सैनिक संगठनों द्वारा समाज एवं सैनिक परिवारों की सहायता में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि सैनिक अनुशासन, एकता और सेवा की भावना के साथ सदैव समाज के अग्रणी भूमिका में रहते हैं और आगे भी अपने कार्यकुशल नेतृत्व से योगदान देते रहेंगे।

इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, डॉ. कमल शुक्ला, बीबी बंसल, भूषण सिंह, मनोज सिंह, बिजेंद्र सिंह, विजय त्रिपाठी, हंसराज सिंह, शिवेंदु शेखर सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Share This Article