शिविर में सौंपे जाने वाले आवेदनों की रिसिविंग देने की मांग पर सौंपा पत्र

ईचागढ़, 18 नवंबर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए जाने वाली शिविरों में सौंपे जाने वाले आवेदनों की रिसिविंग देने की मांग की है। इस संबंध में जेएलकेएम के ईचागढ प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां जिला के सह सचिव नकुल महतो ने ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में पत्र सौंपा है। सौंपे गए पत्र में उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लगाए जाने वले शिविरों में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचेंगे और सभी अपनी समस्या और जरूरत के मुताबिक आवेदन सौंपेंगे।
आवेदन सौंपने के बाद अभ्यार्थी आवेदन के रिसिवंग के बिना समस्या के समाधान को लेकर किए जाने वाले कार्य की प्रगति की जानकारी नहीं ले पाते हैं। इस कारण कई लोग भ्रम की स्थिति में रहते हैं। कई बार देखा जाता है कि योग्य लाभुक भी विभिन्न योजना से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इस योजना की विश्वसनियता घटती है। उन्होंने पत्र में कहा कि शिविरों में सौंपे जाने वाले आवेदनों की रिसिविंग आवेदकों को तत्काल दिया जाए, ताकि वे अपने काम की प्रगति की जानकारी ले सके। इस अवसर पर उनके साथ बसंत कुमार महतो और गंगाधर महतो भी उपस्थित थे।



