चांडिल के चैनपुर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह आयोजित

चांडिल, 16 नवंबर : चांडिल प्रखंड के चैनपुर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण के सामने रविवार को उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। बिरसा मुंडा 150वीं जयंती समिति चैनपुर, चांडिल के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में समिति द्वारा महानायक, आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान वीर बिरसा मुंडा का जयंती सम्मानपूर्वक पालन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा के गीत और सांस्कृतिक नृत्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के हाराधन महतो ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सृष्टिधर महतो साथ ही साथ मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर से आए समाजसेवी सुमित राय ने अपना वक्तव्य रखा। समारोह में उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचारों को सभी जगह ले जाने की जरूरत है। आज भी अशिक्षा, भेदभाव, जात-पात जैसे कई कुरीतियां समाज में चल रही है, बिरसा मुंडा के आदर्शों को लेकर के हमलोगों को चलना चाहिए।
समारोह में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बिरसा मुंडा से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। मौके पर समिति के सदस्य धीरेंद्र नाथ गौड, मनोज वर्मा, समिति के सचिव आशुदेव महतो, अनंत कुमार महतो, स्कूल कॉलेज के बच्चे, आमने-सामने के सभी ग्रामीणों उपस्थित रहे।



