मोटरसाइकिल चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मोटरसाइकिल चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

राजनगर पुलिस ने दो बाइक बरामद की, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सरायकेला /राजनगर, 16 नवंबर : राजनगर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल और कांड में प्रयुक्त दूसरी बाइक को बरामद कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम मुजियापाड़ा निवासी संजय देव सरदार ने अपनी मोटरसाइकिल JH05 BD 1288 तथा JH05CK–8238 की चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल JH05CK–8238 को नावाडीह तालाब, राजनगर से बरामद किया। मौके से मनसा महतो (32 वर्ष), को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त दूसरी मोटरसाइकिल JH 22G 2072 को भी कृष्णापुर, थाना आरआईटी क्षेत्र से बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस कांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में चंचल कुमार, थाना प्रभारी राजनगर, नंदनी राम गोड़ (अनुसंधानकर्ता), दिवाकर प्रसाद, राजनगर थाना सशस्त्र बल शामिल था।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This Article