अनाबद्ध निधि और DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने फरवरी 2026 तक सभी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अनाबद्ध निधि और DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने फरवरी 2026 तक सभी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सरायकेला, 13 नवंबर : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनाबद्ध निधि (ANB) और जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपविकास आयुक्त रीना हांसदा, DRDA निदेशक डॉ. अजय तिर्की समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सभी योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 की सभी लंबित योजनाएँ फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरी की जाएँ। उन्होंने धीमी प्रगति वाले कार्यों में सुधारात्मक कार्रवाई करने और पूर्ण योजनाओं को संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने का आदेश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संवेदकों के खिलाफ नियमसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट नियमित रूप से जिला मुख्यालय को भेजी जाए।

Share This Article