चक्रधरपुर में ‘Know Your Tourist Place’ साइकिल रैली, उपायुक्त ने स्वयं साइकिल चलाकर दिया एकता का संदेश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चक्रधरपुर में ‘Know Your Tourist Place’ साइकिल रैली, उपायुक्त ने स्वयं साइकिल चलाकर दिया एकता का संदेश

चाईबासा, 13 नवंबर : झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में यह रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए केरा मंदिर तक पहुँची।

उपायुक्त ने स्वयं साइकिल चलाकर एकता का संदेश दिया और राज्य के विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article