झारखंड निर्माण की रजत जयंती पर आजसू ने साधा सरकार पर निशाना – विकास का रोडमैप गायब, जनता में उत्साह नहीं : आजसू पार्टी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

झारखंड निर्माण की रजत जयंती पर आजसू ने साधा सरकार पर निशाना – विकास का रोडमैप गायब, जनता में उत्साह नहीं : आजसू पार्टी

रांची, 13 नवंबर : झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के छह वर्षों में विकास का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिखा, जिससे राज्य 25 वर्ष पीछे चला गया है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और हसन अंसारी ने कहा कि झारखंड में आज भी स्थानीय नीति, नियोजन, आरक्षण, विस्थापन और बेरोजगारी जैसे बुनियादी प्रश्न अनसुलझे हैं।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि एनडीए शासनकाल में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में प्रगति हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार में विकास ठप है। वहीं, हसन अंसारी ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के साथ धोखा हुआ है और राज्य में अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार हावी है।

Share This Article