झारखंड मज़दूर यूनियन को बड़ा झटका – जिला महासचिव सनत सिंह सरदार ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का दामन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

झारखंड मज़दूर यूनियन को बड़ा झटका – जिला महासचिव सनत सिंह सरदार ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का दामन

जमशेदपुर,25 अक्टूबर  : झारखंड मज़दूर यूनियन (जेएमयू)को उस समय गहरा झटका लगा जब यूनियन के ज़िला महासचिव सनत सिंह सरदार ने संगठन से इस्तीफ़ा देकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ राजा ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सनत सिंह सरदार ने कहा कि वर्षों तक मजदूरों की आवाज़ उठाने के बावजूद अब झारखंड मज़दूर यूनियन अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है। मजदूरों के हक़ की जगह अब व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो गया है। उन्होंने कहा, “मैं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की संघर्षशील विचारधारा से गहराई से प्रभावित हूं। उन्होंने देशभर में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा की लड़ाई को नया आयाम दिया है। आज़ाद समाज पार्टी वही मंच है जो सच में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार कर रही है।”

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ राजा ने कहा कि सनत सिंह सरदार जैसे जमीनी नेता का पार्टी में शामिल होना झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि जब मजदूर वर्ग के सच्चे प्रतिनिधि संगठन से जुड़ते हैं, तो यह सामाजिक क्रांति की दिशा में मजबूत कदम होता है।

इस घटना से झारखंड मज़दूर यूनियन के भीतर हलचल मच गई है। कई कार्यकर्ताओं ने भी असंतोष जताया है और संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी मजदूर नेता यूनियन छोड़कर आज़ाद समाज पार्टी से जुड़ सकते हैं।इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम जिला उपाध्यक्ष मो.फैरोज और मो. रशीद खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय आज़ाद समाज पार्टी, जय चंद्रशेखर आज़ाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

Share This Article