खूंटी जिले में एचआरपी महिलाओं के बीच पोषण टोकरी वितरित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खूंटी जिले में एचआरपी महिलाओं के बीच पोषण टोकरी वितरित

खूंटी, 16 अक्टूबर : सिविल सर्जन कार्यालय, खूंटी में जिला स्तर पर अधिक जोखिम वाली गर्भावस्था महिलाओं के लिए पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एचआरपी महिलाओं के बीच पोषण टोकरियों का वितरण किया। साथ ही बताया कि आगामी दिनों में मुरहू एवं अड़की प्रखंडों में 50–50 पोषण टोकरियों का वितरण प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य एचआरपी महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी करना तथा गर्भवती महिलाओं में पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन नागेश्वर मांझी, डीडीएम श्वेता सिंह, डीपीसी डॉ. उदयन शर्मा, एसीएमओ विजय किशोर रजत, डॉ. रजनी नीलम टोप्पो, CINI कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थीं।

Share This Article