जिले में अफीम की अवैध खेती पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Manbhum Updates
2 Min Read

जिले में अफीम की अवैध खेती पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

ईचागढ़/ खरसावां, 06 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से “प्री कल्टीवेशन ड्राइव” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती के दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों की जानकारी दी।

आज खरसावां थाना क्षेत्र के टांकोडीह गांव, कुचाई थाना क्षेत्र के कुचाई बाजार, दलभंगा ओपी क्षेत्र के गिलुवा गांव, ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग बाजार तथा चौका थाना क्षेत्र के खुचीडीह बाजार में यह अभियान चलाया गया।

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अफीम की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज और युवाओं के लिए विनाशकारी भी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफीम की अवैध खेती से दूर रहें और उसकी जगह वैकल्पिक फसलों की खेती को अपनाएं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक किया जाएगा, ताकि जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Share This Article