घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना

Manbhum Updates
2 Min Read

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना


जमशेदपुर, 06 अक्टूबर : भारत निर्वाचन आयोग ने 45 घाटशिला (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। मौके पर समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने एमसीसी के प्रभावी होने तथा चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी।

बताया गया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि 13 अक्टूबर को है। वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम 24 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे, चुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। विधानसभा उपचुनाव की सभी प्रक्रिया रविवार 16 नवंबर को पूरी होगी।

प्रेस वार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयुस पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकथाम हेतु नगद, शराब, उपहार, ड्रग्स के अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए पुख्ता प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए कुल 16 चेकनाका बनाए जाएंगे। इनमें इंटर स्टेट चेकनाका 10, इंटर डिस्ट्रिक्ट चेकनाका 5 और शहरी क्षेत्र में 1 चेकनाका शामिल हैं।

Share This Article