गुजरात से सकुशल लौटे बहरागोड़ा के 13 मजदूर – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप और कुणाल षाड़ंगी की पहल से संभव हुई वापसी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गुजरात से सकुशल लौटे बहरागोड़ा के 13 मजदूर – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप और कुणाल षाड़ंगी की पहल से संभव हुई वापसी

जमशेदपुर/बहरागोड़ा, 03 अक्टूबर : बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत के 13 प्रवासी मजदूर गुजरात की एक फैक्ट्री Agilis Vitrified Private Limited में प्रताड़ना झेल रहे थे। फैक्ट्री प्रबंधन न तो उन्हें घर लौटने की अनुमति दे रहा था और न ही उचित व्यवहार कर रहा था।

स्थिति की जानकारी जब मजदूरों के परिजनों ने झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी, तो उन्होंने तुरंत पहल करते हुए मामला राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुँचाया।

मजदूरों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। त्वरित पहल के बाद सभी 13 मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो पाई।

ग्रामीणों और मजदूर परिवारों ने इस प्रयास के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, उपायुक्त तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया।

यह घटना एक बार फिर इस तथ्य को रेखांकित करती है कि राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों की तत्परता से प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है।

Share This Article