रांची : देशप्रिय क्लब में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रांची : देशप्रिय क्लब में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रांची, 27 सितंबर : थरपखना स्थित ऐतिहासिक देशप्रिय क्लब एवं लाइब्रेरी, जिसकी स्थापना वर्ष 1940 में हुई थी, जहां पंचमी के अवसर पर दुर्गा पूजा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने माँ दुर्गा की आराधना कर राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

माँ दुर्गा की प्रतिमा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधानों के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का ऐसा अद्भुत वातावरण छा गया मानो भक्ति और आस्था की गंगा ही बह निकली हो।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कुमार बोस, सचिव प्रणव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य खोखन मुखर्जी, काजल बोस, अमित दास, डॉ. रीना सेन, ईती बोस एवं बुलबुल मुखर्जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दुर्गा पूजा स्मारिका का विमोचन किया गया, जो इस ऐतिहासिक आयोजन की यादों और परंपराओं को संजोए रखने का प्रतीक बना।

Share This Article