जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विद्यार्थियों को दिया लीगल लिटरेसी क्लब की जानकारी

Manbhum Updates
1 Min Read

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विद्यार्थियों को दिया लीगल लिटरेसी क्लब की जानकारी


चांडिल, 27 सितंबर : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बानसा में शनिवार को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को लीगल लिटरेसी क्लब की जानकारी दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की भी जानकारी दी गई।

मौके पर पारा लीगल वॉलिंटियर के माध्यम से सभी छात्रों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, सड़क दुर्घटना से संबंधित, साइबर क्राइम, पालन पोषण योजना, पोक्सो एक्ट समेत कई कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही नालसा का टोल फ्री नंबर 15100, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा कानून से संबंधित विशेष जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में पीएलवी अरुण कुमार महतो, वंदना महतो, विष्णु महतो, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article