शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी महोत्सव, पथ संचलन कार्यक्रम सह सभा आयोजित

Manbhum Updates
2 Min Read

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी महोत्सव, पथ संचलन कार्यक्रम सह सभा आयोजित


नीमडीह 27 सितंबर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पूरे भारत और विदेशों में संघ के इकाइयों द्वारा पथ संचालन कार्यक्रम सह शैक्षणिक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नीमडीह खंड में विजयादशमी महोत्सव एवं भव्य पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुष्प अर्पण कर आवश्यकता पड़ने पर प्राणों की आहुति देकर मां भारती की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। मौके पर आरएसएस के संस्थापक, वर्तमान संघ प्रमुख को भी पुष्प अर्पित की गई। उसके बाद सदस्यों ने नीमडीह ब्लॉक मैदान से पथ संचालन यात्रा निकाली, जो रघुनाथपुर गांव में भ्रमण करते हुए वापस ब्लॉक मैदान में समापन हुआ। इसके पूर्व विजयादशमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

मौके पर उपस्थित जमशेदपुर विभाग के प्रचारक सत्य प्रकाश ने कहा कि वर्तमान में हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं जहां भारत शक्ति, विज्ञान, तकनीक और संसाधनों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन अगर हम आत्मा की गहराई में झांकें, तो पाएंगे कि सबसे बड़ी चुनौती है, चरित्र का संकट। समाज में भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय, स्वार्थ, और नैतिक पतन की घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि हमारा राष्ट्रीय चरित्र कमजोर हो रहा है। राष्ट्र के नागरिकों के व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्र जितना आदर्श होगा भारत विश्व में सिरमौर होगा। सत्य, सेवा, संयम और त्याग जैसे मूल्यों को अपनाने से राष्ट्र सशक्त बनता है।

इस संबंध में संघ के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम न केवल संघ के शताब्दी वर्ष के जश्न का हिस्सा है, बल्कि एकजुट होकर राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है। हमें एक ऐसा भारत खड़ा करना है जो विश्व के अन्य देशों को विचार एवं आचरण दे।

Share This Article