श्री शनिदेव भक्त मंडली ने आयोजित किया 76वां रक्तदान शिविर, 89 यूनिट रक्त संग्रह

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने आयोजित किया 76वां रक्तदान शिविर, 89 यूनिट रक्त संग्रह

चांडिल, 01 फरवरी : समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा दुग्धा पंचायत सचिवालय परिसर में 76वां एवं वर्ष 2026 का दूसरा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ।

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पहली बार रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा नियमित रूप से हर तीन माह में रक्तदान की मुहिम से जोड़ना रहा। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन को नई ऊर्जा मिली।

 

दिनभर चले इस रक्तदान शिविर में कुल 89 यूनिट रक्त संग्रह कर मंडली ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। मंडली द्वारा अगला रक्तदान शिविर 15 फरवरी 2026 (रविवार) को सदर अस्पताल, रांची परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।

 

शिविर के सफल संचालन में दुग्धा पंचायत मुखिया मोहन बास्के, उपमुखिया दिलीप महतो, युवा समाजसेवी बबलू प्रधान, देवाशीष प्रधान, राजकुमार नायक, आशुतोष प्रधान, प्रकाश प्रधान, मंटू सिंह मोदक, विश्वजीत प्रामाणिक, मनीष मुखर्जी, सरदानंद चौधरी, दिलीप कुमार, सनोज कुमार सिंह, संजीव सिन्हा सहित मंडली के संस्थापक-संरक्षक एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article