चांडिल डैम के 10 फाटक खोले गए, स्वर्णरेखा नदी उफान पर – प्रशासन ने जारी की चेतावनी

सांकेतिक छाया
चांडिल/सरायकेला-खरसावां | 09 जुलाई 2025 | विशेष रिपोर्ट ManbhumUpdates.com
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चांडिल डैम का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है। बुधवार शाम को डैम का जलस्तर 179.50 मीटर दर्ज किया गया, जो सामान्य स्थिति की तुलना में काफी अधिक है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डैम के कुल 10 फाटक खोल दिए गए हैं।
फाटक खोलने की स्थिति:
8 फाटक को 1-1 मीटर तक खोला गया है।
2 फाटक को 1.5 मीटर तक खोला गया है।
जलप्रवाह को नियंत्रित करने के इस कदम के बाद स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे नदी तटीय इलाकों में जलभराव और संभावित बाढ़ की आशंका गहरा गई है।
प्रशासन की अपील – नदी किनारे न जाएं, डैम से पानी छोड़े जाने के कारण स्वर्णरेखा नदी उफान पर है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और तटीय क्षेत्र से दूर रहें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है।
विस्थापित एवं तटीय गांवों में सतर्कता बढ़ाई गई :
ईचागढ़, नीमडीह, कुकडू के विस्थापित गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की परेशानी में प्रशासन से संपर्क करें। वहीं, कपाली और आस-पास के तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम, और स्थानीय पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
स्थानीय लोगों ने बताया…
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर दिन भर सामान्य था, लेकिन शाम होते-होते बहाव अचानक तेज हो गया। खेतों और किनारे बसे घरों में पानी घुसने की आशंका भी बनी हुई है।
महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में :
चांडिल डैम का जलस्तर: 179.50 मीटर
कुल फाटक खोले गए : 10
8 फाटक : 1 मीटर
2 फाटक : 1.5 मीटर
स्वर्णरेखा नदी में तेज बहाव
नदी किनारे जाने से बचें – प्रशासन
तटीय गांवों में अलर्ट और निगरानी तेज
ManbhumUpdates.com की अपील:
स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति या आपातकाल की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
ऐसे और अपडेट्स के लिए विजिट करें – www.ManbhumUpdates.com



