10 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम में बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

10 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम में बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

जमशेदपुर ,09 जुलाई ManbhumUpdates.com विशेष रिपोर्ट

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 10 जुलाई 2025 (बृहस्पतिवार) को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अनुदानित विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत आदेश निर्गत किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिले में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटे में संभावित भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ऑनलाइन क्लास की अनुमति

विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया गया है, हालाँकि विद्यालयों को यह छूट दी गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। परंतु बच्चों को विद्यालय बुलाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन करेगा निगरानी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस आदेश के पालन को सुनिश्चित कराने हेतु प्रशासनिक निगरानी जारी रहेगी।

महत्वपूर्ण बिंदु:

कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 10 जुलाई को बंद रहेंगे

आदेश सरकारी, निजी और अनुदानित स्कूलों पर समान रूप से लागू

ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति

आदेश उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

ManbhumUpdates.com आपसे अपील करता है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और बच्चों को घर में सुरक्षित रखें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ऐसे और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.manbhumupdates.com से।

Share This Article